

बयूरो : शहर में पिछले दिनों गांधी वनिता आश्रम से प्रबन्धकों पर गम्भीर आरोप के साथ करीब 4 दर्जन लड़कियों ने भागने का प्रयास किया था। जिसके बाद वीरवार को आज देर शाम फिर कुछ लड़कियों ने भागने की कोशिश की है जिसके पश्चात प्रशासन व पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।
इस दौरान आश्रम के गेट पर ताला लगा मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई है। इस दौरान फिलहाल कोई भी बड़ा अधिकारी पुष्टि नही कर रहा परन्तु सूत्रों ने इस सूचना को सही ठहराया है। मौके पर प्रशासम व पुलिस में हड़कम्प साफ देखने को मिल रहा है।







