

बयूरो : शक्तिपीठ श्री देवी तलाब मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम बहुत धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाए जाते हैं। इसी के चलते पंजाब पुलिस के कमिश्नर सरदार गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा मंदिर में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) भक्तो की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इस सुरक्षा का जायजा लेने के लिए जालंधर के डी.सी.पी लॉ एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह मंदिर परिसर में पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात SOG स्पेशल सिक्योरिटी की जानकारी देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष में जालंधर के सभी मंदिरों में सुरक्षा तैनात की गई है और उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री देवी तला मंदिर में भक्तो के सैलाब को देखते हुए यह स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) सुरक्षा को तैनात किया गया है। इस सुरक्षा से भक्तों को किसी तरह की भी कोई परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा और दिन प्रतिदिन बढ़ रही वारदातों को रोकने के लिए यह सुरक्षा भक्तों के लिए मुहैया करवाना अति जरूरी है। इस मौके पर ACP धर्मपाल एवं ACP गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे








