

ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के साऊथ कैंपस शाहपुर ने जस्ट एग्रीकल्चर मैगजीन के सहयोग से कृषि आधारित पत्रिका के स्पैशल एडीशन का विमोचन किया गया। इस स्पैशल एडीशन में एग्रीकल्चर विभाग के कई छात्रों और अध्यापकों के आर्टिकल्स प्रकाशित किए गए। समारोह की शुरूआत सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेटर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, कैंपस डायरैकटर डॉ. जी.एस कालरा, डीन आकाडमिकस डॉ. अनुपमदीप शर्मा, सी.टी.आई.एच.एम के वाइस प्रिंसीपल गगनदीप सिंह और कृषि विभाग की को-ओरडीनेटर स्नेहा भारदवाज ने मुख्य मेहमान जस्ट एर्गीकल्चर मैगजीन के संस्थापक डी.पी.एस बदोवाल एवं होश्यारपुर के सरकारी कॉलेज के कृषि विभाग के एच.ओ.डी डॉ. हरजिंदर सिंह का स्वागत किया।
मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए डॉ. हरजिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को मैगज़ीन में छपने वाले आर्टिलिस की महत्ता को समझाते हुए इस तरह की ओर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को एग्रीकल्चर में हो रहे तकनीकी बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस लड़ी को आगे बढ़ाते हुए छात्रों ने भी मुख्य मेहमान से भारत में कृषि के मौजूदा हालातों के बारे में चर्चा की। गौरतलब है कि जस्ट एग्रीकल्चर मैगज़ीन द्वारा नैशनल प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें कई छात्रों ने अपने आर्टिकल्स भेजे थे। इस प्रतियोगिता में श्रुति एवं सारू ने पहला स्थान, रशमी और सौरव ने दूसरा स्थान और अभिषेक और मनमैहक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायस्टर मनबीर सिंह ने प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी और विद्यार्थियों को भविष्य में लिखते रहने के साथ-साथ कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया।








