
बयुरो : हलका भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैहरा के घर में मंगलवार सुबह इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ई. डी.) की तरफ से छापेमारी की जानकारी मिली है। सुखपाल खैहरा के चण्डीगढ़ स्थित घर में ई. डी. की तरफ से उक्त कार्रवाई की गई है। सुखपाल खैहरा पर मनी लांड्रिंग के दोष लगे हैं, जिसके बाद उनके घर ई. डी. की तरफ से छापा मारा गया है। जानकारी मुताबिक दिल्ली से आई ई. डी. की टीम ने उनकी सैक्टर -5 स्थित कोठी में छापेमारी की। दिल्ली की ई. डी. टीम के साथ चंडीगढ़ के अधिकारी भी मौजूद थे। जिस समय ई. डी. के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे, उस समय सुखपाल खैहरा अपने घर में मौजूद थे और उन्होंने ख़ुद मैसेज करके मीडिया को इस बारे जानकारी दी।







