Home Punjab जालंधर : अश्वन भल्ला ने किया साढ़े 12 लाख से बनने वाली...

जालंधर : अश्वन भल्ला ने किया साढ़े 12 लाख से बनने वाली सड़क का निरीक्षण

– 50 गांवों के अतिरिक्त मिल के कर्मियों को होगा लाभ

बयूरो : भोगपुर के माधोपुर में मिल को रेलवे फाटक से जाती सड़क का निर्माण कार्य जारी है जिसका निरीक्षण करने यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला पहुंचे। उन्होंने इस दौरान कहा कि इसका कुल बजट साढ़े 12 लाख है जोकि जल्द बन कर लोगों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे मिल के कर्मियों के अतिरिक्त करीब 50 गांवों के लोगों को फायदा होगा। इस मौके उनके साथ सुखविंदर सिंह, मझेल सिंह, हैप्पी मानकराय, रविंदर चक शकूर आदि मौजूद थे।