Home Education सेंट सोल्जर ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सेंट सोल्जर ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कोविड-19 में काम करने वाली डॉक्टर्स, टीचर्स, पुलिस, हाउसवाइफस को किया सलाम

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा नारी शक्ति को सलाम करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर के अध्यापकों द्वारा इस महिला दिवस को कोविड-19 में काम कर रही महिलाओं को समर्पित किया। इस अवसर पर अध्यपकों ने कहा कि महिला होना एक गर्व की बात है जो मेडिकल क्षेत्र में अपना भरी योगदान दे रही हैं वही अध्यापक ऑनलाइन क्लासेज, अपने परिवार को सपोर्ट कर रही हैं, घर को संभल रही हैं। प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा ने सभी को महिलाओं का सन्मान करने और उनके कार्यों की सराहना करने की बात कही।

वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए सभी महिलाओं को सलाम किया और कहा कि आज के समय में महिलाऐं किसी भी वर्ग में पीछे नहीं है बस जरूरत हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए हौंसला देने के लिए।