Home Education HMV की एसोसिएट ऑफिसर लेफिटनेंट सोनिया महेन्द्रू कमैंडेशन कार्ड एवं बैजसे सम्मानित

HMV की एसोसिएट ऑफिसर लेफिटनेंट सोनिया महेन्द्रू कमैंडेशन कार्ड एवं बैजसे सम्मानित

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालयकी एसोसिएट एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट सोनिया महेन्द्रू को डायरेक्टर जनरल कमंडेशन कार्ड एवं बैज 2020 से सम्मानित किया गया। यह बैज उन्हें एनसीसी में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड लेफ्टिनेंट सोनिया को एडीजी ( एडीशनल डायरेक्टर जनरल ) मेजर जनरल जे.एस. संधू ( पंजाब, हरियाणा, 7 हिमाचल, चंडीगढ डायरेक्टोरेट के अतिविशिष्ट सेवा मैडल से सम्मानित ) तथा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अद्वितीय मदान द्वारा दिया गया। उन्होंने लेफ्टिनेंट सोनिया को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी। कमांडिंग आफिसर कर्नल एनपीए सतूर ने कहा कि एनसीसी गतिविधियों में एचएमवी का विशेष योगदान रहता है। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने भी लेफ्टिनेंट सोनिया को बधाई दी तथा कहा कि एचएमवी में एनसीसी के दोना विंग आर्मी व एयर बेहतरीन काम कर रहे हैं। कालेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी।