



बयूरो : शहर में एक बार फिर कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। बुधवार को जिले में 113 नए मरीज मिले है जिनमे से कई जालंधर जिला से सम्बंधित नही है। नए मिले मरीजो में सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर सहित सरकारी स्कूलों के बच्चे व अध्यापक शामिल है। इसके अतिरिक्त जहां पॉश इलाके छोटी बारादरी के 1 परिवार के 2 लोग संक्रमित हुए है वही रेल विहार में भी 1 परिवार के 3 लोग पॉजिटिव पाए गए है। बुधवार को कोरोना से दम तोड़ने वाले संक्रमितों के आंकड़े में भी भारी उछाल देखने को मिला है। आज 4 मरीज़ों ने दम तोड़ दिया है।







