


बयूरो : मंगलवार को जिले में एक बार फिर कोरोना के नए मरीज पाए गए है जिसका आंकड़ा परेशान करने वाला ही है। चाहे आंकड़े में गत दिनों के मुकाबले कमी आई है लेकिन फिर भी जिले में 65 नए मरीज मिले है। जिसमे से कुछ दूसरे जिलों से सम्बन्धित है। 2 संक्रमितों की मौत हुई है। नए संक्रमितों में ग्रीन पार्क, ग्रीन मॉडल टाउन, राजा गार्डन, शक्ति नगर, मिट्ठापुर, सेंट्रल टाउन, रॉववाली, सराली आदि इलाको से सम्बंधित है।







