Home Education सेंट सोल्जर छात्रों ने इंडो – नेपाल गेम्स में जीता गोल्ड

सेंट सोल्जर छात्रों ने इंडो – नेपाल गेम्स में जीता गोल्ड

बयूरो : युथ गेम्स एंड स्पोर्ट एसोसिएशन इंडिया द्वारा पोखरा नेपाल में करवाए गए चौथे इंडो-नेपाल गेम्स 2021 में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के नंगल करार खां स्कूल के छात्रों ने संस्था और अभिभावकों का नाम चमकाया। प्रिंसिपल अवनीत कौर भट्ट ने बताया कि टूर्नामेंट में विभिन्न गेम्स आयोजित की गई थी जिनमें बास्केटबॉल इंडिया रिप्रेसेंटेड टीम में सेंट सोल्जर के 3 छात्रों और 1 कोच ने टूर्नामेंट खेला और उसमें पहला स्थान प्राप्त किया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को सन्मानित करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों ने भाग लिया था जिसमें भारत की टीम ने गोल्ड जीता और उसमें 3 छात्र अजय कुमार, जसबीर सिंह, अभिजीत सिंह और कोच तजिंदर सिंह को खेलने का अवसर मिला जो कि संस्था के लिए गर्व की बात है। चोपड़ा ने कहा कि कोच तजिंदर नैशनल लेवल बास्केटबाल प्लेयर हैं और कई बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं अब छात्रों को आगे लाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने संस्था, छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि छात्रों की आगे की तैयारी के लिए संस्था द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा।