Home Health जालंधर : कोरोना ब्लास्ट, नए मरीजों के आंकड़े का लगा शतक, पढ़ें...

जालंधर : कोरोना ब्लास्ट, नए मरीजों के आंकड़े का लगा शतक, पढ़ें कितनों ने तोड़ा दम व इलाके सहित कितने आए नए मरीज

बयूरो : कोरोना पिछले 1 हफ्ते से शहर में पैर पसारने लगा है। लेकिन करीब 3 महीने पश्चात एक बार फिर कोरोना मरीजों के आंकड़े ने 1 दिन में शतक को पार किया है। रविवार को शहर में 120 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें अधिकतर स्कूलों के विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य, 1 डॉक्टर शामिल हैं तथा 2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। इनमें 12 मरीज दूसरे जिलों से संबंधित हैं। नए मरीजों में विभिन्न सरकारी स्कूलों, मेरीटोरियस स्कूल के विद्यार्थी व अध्यापक तथा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के स्टाफ सहित कुछ परिवारों के 3-4 सदस्य भी शामिल हैं।