जालंधर नार्थ में भव्य तरीके से मनाई गई श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती
पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने शहर वासियों को दी बधाई

बयुरो : जालंधर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते मकसूदा लंबा पिंड संतोखपुरा सईपुर आदि क्षेत्रों में बहुत ही श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाई गई इस दौरान श्री गुरु रविदास जी के स्थानों को बहुत ही भव्य तरीके के साथ क्षेत्र वासियों द्वारा सजाया गया सुबह से ही भजन कीर्तन का आयोजन हुआ सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने श्री गुरु रविदास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और भजन कीर्तन का अनुसरण कियाl
इस दौरान विशेष रुप से आशीर्वाद लेने पहुंचे पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ के.डी भंडारी ने सभी शहर वासियों को श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारे समाज में श्री गुरु रविदास महाराज जी का बहुमूल्य योगदान है। हम सभी को श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों पर चलते हुए अपनी नौजवान पीढ़ी को धर्म और संस्कृति के साथ जोड़ना चाहिए जो समय की सबसे बड़ी जरूरत है पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा पंजाब में हर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन बहुत ही श्रद्धा भावना के साथ मनाया जाता है इस मौके पर सभी प्रबंधक कमेटी के द्वारा पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को सरोपा देकर सम्मानित किया गया और पिछले कई सालों से पूर्व सीपीएस केडी भंडारी द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया गया।
इस मौके पर पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाल मिंदी, सरदार गुरदीप सिंह नागरा, चरण सिंह, नीरज जस्सल, डॉ. पवन विशिष्ट, प्रताप सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र काला, किरण रंधावा, दीपा सही सईपुरा, रोशन लाल, हरजिंदर कुमार, सतपाल शर्मा, संजय पाराशर, मानव खन्ना, कमल पहलवान आदि ने भी श्री गुरु रविदास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।







