ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय के इस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल की ओर से प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देश में इनोवेशन विकास की प्रक्रिया विषय पर ऑनलाइन सेशन का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन के तौर पर लीना छाबड़ा उपस्थित थी। सेशन का आरम्भ गायत्री मंत्र से हुआ। डॉ. अंजना भाटिया ने लीना छाबड़ा का स्वागत किया। लीना ने इनोवेशन का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि इनोवेशन बाजार का आधार हैत था इनोवेशन प्रक्रिया में नए यावर्तमान ज्ञान को मार्केट के अनुसार समाधानों में बदला जाता है। इनोवेशन का आरम्भ एक आइडिया से होता है। प्रक्रिया तभी शुरू होगी जब उस आईडिया की मार्किट में मांग होगी तथा वह आइडिया किसी समस्या के समाधान के रूप में सामने आएगा। आइडिया जेनरेशन के लिए पैशन, अलग सोच तथा क्रिएटिव ऊर्जा की जरूरत होती है। अवसर का मूल्यांकन करने के लिए स्वाट विश्लेषण करना जरूरी है। यदि उचित मार्केटिंग न की जाए तो सारी इनोवेशन व्यर्थ हो जाती है इस बढ़ावा दन की जबरन है। छात्राओं नसेशन का दौरान अपने प्रश्न पूछे। रिशव भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा सेशन का संचालन नवनीतान किया।







