Home Education सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट

सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट

ब्यूरो : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा छात्रों को खेल-कूद के साथ जोड़ने के मंतव से वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें एम.डी प्रो.मनहर अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर 100 मीटर रेस, शॉटपुट, लॉन्ग जम्प, लेमन रेस, बैक रेस, सैक रेस, थ्री लेग रेस, रस्साकशी, स्लो बाइक रेस, वॉलीबॉल आदि करवाई गई जिसमें 300 से अधिक इंजीनियरिंग के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने अपना दम दिखाया और 100 मीटर रेस (लड़कों) में सरप्रीत सिंह ने पहला, शिवम् ने दूसरा, गगन ने तीसरा, (लड़कियों) में आदिति ने पहला, नेहा ने दूसरा, गुरसिमरन ने तीसरा, शॉटपूट (लड़कों) में गगनदीप ने पहला, अभिभाष ने दूसरा, विशाल ने तीसरा, (लड़कियों) में मनप्रीत ने पहला, अदिति ने दूसरा, आसिफा ने तीसरा, लॉन्ग जम्प (लड़कों) में सरप्रीत ने पहला, नीरज ने दूसरा, सावेज ने तीसरा, लेमन रेस में (लड़कों में) विशाल ने पहला, गगनदीप ने दूसरा, सागर ने तीसरा, (लड़कियों में) अंकिता ने पहला, महकप्रीत कौर ने दूसरा, आसिफा ने तीसरा, बैक रेस (लड़कों में) गगनदीप सिंह ने पहला, विशाल ने दूसरा, सागर ने तीसरा, (लड़कियों में) नेहा ने पहला, अपनदीप ने दूसरा, भरखा ने तीसरा, सैक रेस में (लड़कों में) विशाल ने पहला, गगनदीप ने दूसरा, प्रभप्रीत सिंह ने तीसरा, (लड़कियों में) प्रीती यादव ने पहला, नेहा ने दूसरा, रस्साकशी (लड़कों) में गगनदीप की टीम ने पहला, शिवम और टीम ने दूसरा, (लड़कियों) में अदिति और टीम ने पहला, सुखजोत और टीम ने दूसरा, स्लो बाइक रेस (लड़कों) में गगनदीप ने पहला, नीरज कुमार ने दूसरा, वरिंदर कुमार ने तीसरा, (लड़कियों में) जय कौर ने पहला, सुखजोत कौर ने दूसरा, नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस के साथ ही वॉलीबॉल में सरबजीत और टीम ने पहला, नीरज और टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों के खेल की सराहना करते हुए उन्हें फिटनेस और तंदरुस्त रहने के लिए खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।