– नीरजा जैन निहायती ईमानदार, भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने में सदैव दूंगा उनका साथ : लक्की

बयूरो : शहर में निगम के भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ जहां आवाज बुलंद करने का सिलसिला लगातार छोटे व आम लोगों से लेकर शहर के प्रख्यात व वरिष्ठ नेताओं द्वारा जारी है वही निगम के उक्त भृष्ट अधिकारी अपनी गिरती धौंस व काले कारोबार के चलते प्रत्येक उस इंसान को कोर्ट केस मुफ्त में दे रहे है जो उनसे पीड़ित हो उ के खिलाफ आवाज उठा रहा है। इस बारे कांग्रेसी नेता मलविंदर लक्की ने कहा कि जिस प्रकार उनके साथ आवाज उठाने पर अपनी धौंस निगम के भृष्ट अधिकारियों द्वारा दिखाते हुए उनके कारोबार पर कार्यवाही कर व कोर्ट केस मुफ्त में देकर छोटी सोच प्रगटाई गई थी, ठीक उसी प्रकार शहर की निहायती ईमानदार व प्रख्यात महिला पार्षद नीरजा जैन को भी शहर में निगम के भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने पर मुफ्त में कोर्ट केस मिला है। मलविंदर लक्की ने ऐलान किया कि वह सदैव नीरजा जैन के हक में खड़े है और भृष्ट निगम अधिकारियों के खिलाफ वह मैदान में इंसाफ मिलने तक डटे रहेंगे। इस बारे मलविंदर लक्की ने ऐलान किया कि जो भी निगम के भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा उसे मुफ्त में मील कोर्ट केस को लड़ने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता उनकी तरफ से मुहैया करवाई जाएगी।







