
ब्यूरो : जिला विधिक सेवाप्रधिकरण ( डीएलएसए ) जालंधर के सहयोग से सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ साऊथ कैंपस ने गांव खेड़ा, जमशेरखास के स्थानीय लोगों के लिए कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया, जिसमें लोगों को कानूनी सलाह दी गई। सीजेएम कम सह सचिव डीएलएसए जापइंदर सिंह ने दो वकीलों और एक पैरा लीगल वालंटियर के साथ एक पैनल की प्रतिनियत की। पैनल से स्थानीय निवासी डीएलएसए अधिवाताओं के पैनल से अपने कानूनी मुद्दों के बारे में सलाह लेने के लिए आगे आए। पैनल में एडवोकेट के.डी.एस.रंधावा, एडवोकेट हरलीन कौर और जगजीत सिंह पैरालीगल वालंटियर आदि शामिल हुए। इसके अलावा अधिनियम, नारकोटिस, एसिड अटकपीड़ितों के मामलों के लिए मुआवजा योजना के बार मे विस्तार से जानकारी दी। डीएलएसए की टीम ने एडीआर के माध्यम से कानूनी मद्दों को सुलझाने पर भी ध्यान केंद्रित किया। जवाब में स्थानीय निवासी डीएलएसए अधिवकताओं के पेनल से अपने कानूनी मुद्दों के बार में सलाह लेने के लिए आए। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की प्रिंसिपल डॉ. युगदीप कौर ने कहा कि छात्र भी इस कार्यक्रम का हिस्सा थे। इस शिविर को करवाने का मुख्य उद्देश्य लॉ विभाग के विद्यार्थियों को प्रैटिकल जानकारी देना था ताकि भविष्य में उनके सामने जब भी कभी ऐसी परिस्थिति आए तो वह उसका सामना पूरा सूझ – बूझ के साथ करें। इस शिविर से छात्र में आत्मविश्वास आएगा और वह समाज के बारे में बेहतर समझा रखेंगे।







