Home Education HMV की छात्राओं ने सी.ए इंटर परीक्षा पास कर किए उच्च स्थान...

HMV की छात्राओं ने सी.ए इंटर परीक्षा पास कर किए उच्च स्थान हासिल

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय की चार छात्राओं ने सीए इंटर परीक्षा पास कर कालेज को गौरवान्वित किया है।प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने उन्हें बधाई दी तथा गर्व के साथ बताया कि कु. समीक्षा ने 400 में से 263 अंक लेकर सीए इंटर परीक्षा पास की। कु. खुशवंत कौर ने 229/400, कु. दीपिका ने 224 / 400 तथा कु. अल्पना अग्रवालने 200/400 लेकर सीए इंटर परीक्षा ग्रुप -I पास की। सभी छात्राओं का कहना था कि उन्हें एच.एम.वी फैकल्टी की ओर से पूर्ण सहयोग मिला तथा वह अपनी सफलता का श्रेय फैकल्टी तथा अपने माता – पिता को देते हैं। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने सीए कोचिंग इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना व अन्य फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी।