
बयूरो : उत्तर भारत मे शिक्षा की अलख जगाने वाले व मात्र 1 स्कूल से DIPS ग्रुप का निर्माण करने वाले स्व. गुरबचन सिंह जोकि गत दिनों इस संसार को अलविदा कह गए थे, को स्थानीय मॉडल टाउन के श्री गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धासुमन भेंट करने के लिए अंतिम अरदास आयोजित की गई थी। इस दौरान जहां हजारों लोगों ने सरदार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस दौरान सरदार जी की बेटी व दोनों पोतों ने अपने शब्दों में याद करते हुए उन्हें जहां सलाम किया वहीं श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान DIPS ग्रुप के तरविंदर सिंह (राजू) खासे भावुक दिखाई दिए। गुरबचन सिंह जी की जीवनयात्रा को हृदयस्पर्शी चित्रों से वर्णित किया गया कि किस प्रकार ढिलवां गांव में रहने वाले साधारण अपितु बुलंद हौसला रखने वाले व्यकित ने भरपूर मेहनत और नेक नियत से खुद के सपनों को उड़ान दी तथा कई हज़ारों आंखों को सपने देखना व पूरा करना सिखाया। इस प्रार्थना सभा में जहां शहर के हर क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे वहीं डिप्स श्रृंखला का समूह स्टाफ अपने आदरणीय चेयरमैन सर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए।
सरदार गुरबचन सिंह जी की पत्नी सरदारनी जसविंदर कौर जी, उनकी जेष्ठ पुत्री मनमीत कौर, उनके सुपुत्र एंव डिप्स के एमडी सरदार तरविंदर सिंह तथा पुत्रवधु प्रीतइंदर कौर, जेष्ठ पोते एंव डिप्स के सीएओ रमनीक सिंह तथा जशन सिंह गुरु के चरणों में नतमस्तक हुए।सरदार गुरबचन सिंह जी के जीवन मूल्यों का स्मरण करते हुए उनकी पुत्री मनमीत कौर, पोत्र रमनीक सिंह, जशन सिंह, डिप्स की सीईओ मोनिका मंडोतरा एंव डिप्स के मैनेजर श्री बल द्वारा गुरबचन सिंह जी के अमूल्य विचारों को साझा करते हुए उपस्थित लोगों का विशेष धन्यवाद किया गया। डिप्स के एमडी सरदार तरविंदर सिंह जी ने अपने पिता के समक्ष नतमस्तक होते हुए, उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर सबको साथ लेकर चलने की अपनी वचनबधता को दोहराया।
इस दौरान मुख्यमंत्री के OSD अंकित बंसल, पनसप चेयरमैन तेजिंदर बिट्टू, सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी, परगट सिंह, पवन टीनू, गुरप्रताप वडाला, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, शीतल ग्रुप व दैनिक सवेरा से शीतल विज, कांग्रेसी नेता मलविंदर लक्की, पंजाब जागृति मंच के दीपक बाली, सेंट सोल्जर ग्रुप से अनिल चोपड़ा व राजन चोपड़ा, एसएसपी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल, एसएसपी सतिंदर सिंह, पूर्व डीएसपी बलकार सिंह, राजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह अमरी, मेजर सिंह, सिमरनजीत सिंह, रमन दत्त, मनदीप सचदेवा, मोनिका मंडोत्रा, प्रिंसिपल रोहिणी, AGI ग्रुप से सुखदेव सिंह, हैमिलटन ग्रुप से कुणाल सभ्रवाल, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा, पार्षद अरुणा अरोड़ा, पूर्व पार्षद दर्शन सिंह, पूर्व पार्षद अनूप कौर, जिमखाना क्लब की एग्जीक्यूटिव सदस्य अनु माटा, सचिव तरुण सिक्का, नितिन बहल, मेयर जगदीश राजा, गुरचरण सिंह चन्नी, पूर्व एमपी महिंदर सिंह केपी, पूर्व एमएलऐ जगबीर सिंह बराड़, कमिशनर नगर निगम राजीव वर्मा, लवली के चेयरमैन रमेश मित्तल, काउंसिलर बलराज ठाकुर, काउंसिलर मिंटू जुनेजा, डा. नवजोत दहिया, सुरिंदर जैन, कारपोरेशन यूनियन लीडर चंदन गरेवाल, डा. पवन गुप्ता, सीए मनोज सोनी, सीए आर एस कालरा, सीए राजीव मकौल , एडवोकेट नरेंद्र बजाज , एडवोकेट एस एस कालरा, जैपाल मिढढा, मुकेश सहदेव, रजिंदर पाहवा, तरसेम कपूर, अजय गौतम आदि भी मौजूद रहे।







