
ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय के पी.जी कामर्स एंड मैनेजमेंट विभाग ने थिंक स्ट्रैटिजिकली बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कोविड -19 के बाद प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के दिशा – निर्देश में करवाई गई यह पहली ऑफलाइन प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता की आर्गेनाइजिंग टीम में बीनू गुप्ता, इंचार्ज कामर्स क्लब एवं एल्यूमनी एसोसिएशन, डा. सीमा खन्ना, इंचार्जसीए फाऊंडेशन कोचिंग, शैफाली कश्यप व डॉ. जसप्रीत कौर शामिल थे प्रतियोगिता के जज डीन अकादमिक एवं कामर्स विभागाध्यक्षा डॉ. कंवलदीप कौर व मीनू कोहली, को डीन यूथ वैलफेयर कमेटी थे। टेक्निकल टीम से विधु वोहरा व अरविंद ने प्रतियोगिता की सोशल मीडिया पर लाइव कवरेज की। एचएमवी की परंपरा अनुसार समारोह की शुरूआत डीएवी गान से हुई। बीनू गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को बेहतरीन प्लेटफार्म प्रदान किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को एक आइडिया से जीवन बदलने की क्षमता प्रदान करना है। उन्होंने तीन सफल व प्रेरणादायक कहानियां भी सांझी की जिनमें ओला कैब के भाविक अग्रवाल, बाचजू – ऑनलाइन एजुकेशन प्लेट फार्म तथा नायका की फाऊंडर फाल्गुनी नायर की कहानिया शामिल थी। उन्होंने कहा कि यह सभी युवा एंट्रप्रेन्योर है जिन्होंने रिस्क लेते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने बिजनेस को शुरू किया, जो कि समय की मांग है। छात्राओं ने आईसीटीटूल्स के माध्यम से अपने बिजनेस प्लान प्रदर्शित किए जिनमें ट्रैश इट क्रैश इट, बुक मॉय आंटी, ब्रेट्स, टेक पार्ट इन पार्ट, लिवफ्री केयरफ्री, पैन – प्रोटैक्शन इल्ट्रानिक नेटवर्क शामिल थे, डॉ. कंवलदीप कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि टीचर – स्टूडेंट के आपसी संबंध बढ़िया होने से टीचिंग को बेहतरीन प्रोफैशन माना जाता है। उन्होंने हर प्रतिभागी टीम की ताकतों व कमजोरियों के बारे में बताया प्रथम पुरस्कार नंदिका व तरनदीप की टीम ने जीता द्वितीय पुरस्कार विधि व लक्षिता ने जीता तृतीय पुरस्कार राधिका व नम्रता तथा जोतसिफ्त तथा सोनमदीप कौर की टीम ने जीता सभी विजेताओं को ट्राफी तथा सर्टीफिकेट दिए गए। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन विजेताओं तथा आयोजकों को बधाई दी। बी.वॉक सेमेस्टर तीन ( डिजिटल मार्कीटिंग ) की छात्रा कु. रियाने कहा कि वह ट्रेडफैशन के नाम से गर्ल्सशू का बिजनेस कर रही है तथा फेसबुक पेज पर उसे ढेरों आर्डर मिलते रहते हैं। मंच संचालन डा. जसप्रीत कौर तथा स्टूडेंट सहायक जोतसिफ्त तथा राधिका ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. सीमा खन्ना ने दिया। इस अवसर पर दीपशिखा, डा. हरप्रीत, मीनू कुंद्रा, काजलपुरी, सविता महेंद्रू, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल तथा प्रोतिमा मंडेर उपस्थित थे।







