Home Education सीटी ग्रुप ने करवाया बजट विश्लेक्षण पर एक्सपर्ट टॉक

सीटी ग्रुप ने करवाया बजट विश्लेक्षण पर एक्सपर्ट टॉक

ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस साउथ कैंपस शाहपुर में छात्रों के ज्ञान में वृद्धि करने के लिए लॉकडाउन के बाद बजट विश्लेक्षण पर ऑफलाइन एक्सपर्ट टॉक का आयोजन करवाया गया। इसमें सीए वरूण शर्मा मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए। इस एक्सपर्ट टॉक में मैनेजमेंट, कॉमर्स और अलग – अलग विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस पर छात्रों ने सरकार कोइंफ्रास्ट्रचर में अधिक निवेश करना चाहिए विषय पर पैनल डिस्कशन की। सीए वरुण शर्मा ने कुछ प्रमुख क्षेत्रों में इस वर्ष होने वाले विभिन्न संभावित परिवर्तनों के बारे में बात की। उन्होंने विभिन बैंकों के निजीकरण और विलयों के बार में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एलआईसी के आईपीओ जारी करने, आईटीआर में आने वाले बदलावों, आईपीआर टैस्ट स्लैब में आने वाले बदलावों पर प्रकाश डाला। वहीं छात्रों ने भी सीए वरूण से बजट से संबंधित कई प्रश्न पूछे। कैंपस डायरेटर डॉ. जीएस कालरा ने कहा कि यह टॉक छात्रों के लिए काफी फायदेमंद रहा क्योंकि विशेषज्ञ ने केंद्रीय बजट के विभिन पहलओं पर प्रकाश डाला और छात्रों ने भी अपनी राय सांझा की।