Home Health पतंजलि ने लॉन्च की कोरोना की दवा, बाबा रामदेव ने बताई Coronil...

पतंजलि ने लॉन्च की कोरोना की दवा, बाबा रामदेव ने बताई Coronil की खासियतें

ब्यूरो : योग गुरु रामदेव ने दुनिया के 158 देशों के लिए कोरोनावायरस की ‘प्रमाणित दवा’ लॉन्च की है। यह दवा नई दवा साक्ष्यों पर आधारित है। पतंजलि की नई कोविड -19 दिव्य कोरोनिल टैबलेट सीओपीपी-डब्ल्यूएचओ जीएमपी प्रमाणित (CoPP-WHO GMP certified) और पहली साक्ष्य आधारित दवा है। दावा की लॉन्चिंग के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि हेल्थ के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर और ग्लोबल लीडर बन रहा है. पतंजलि ने सैकड़ों रिसर्च पेपर अब तक पब्लिश किए हैं। पतंजलि ने दावा किया है कि कोरोनिल टैबलेट कोरोनावायरस की पहली रिसर्च पेपर प्रमाणित दवा है। पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा। आयुष मंत्रालय ने करोनिल टैबलेट को कोरोना की दवा के तौर पर स्वीकार कर लिया है। पतंजलि आयुर्वेद के वैज्ञानिकों के शीर्ष समूह ने सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से दवा तैयार की है जो COVID-19 से लड़ने की प्रबल क्षमता रखती हैं।