
ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग की ओर से प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के दिशा – निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाबी लिखने व पढ़ने की शपथली गई। पेंटिंग एग्जीबिशन भी आयोजित की गई जिसमें छात्राओं द्वारा पंजाबी भाषा पर आधारित पोस्टरों को प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त पंजाबी भाषा व संस्कृति पर आधारित प्रोजैक्ट भी प्रदर्शित किए गए। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने भी कालेज के विभिन्न विभागों व इमारतों के नाम पंजाबी में लिखने को स्वीकृति दी। उन्होने छात्राओं को रोजमर्रा के कार्यों को पंजाबी में करने के लिए प्रेरित किया। इस समारोह के दौरान यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में अच्छे अंक लेने वालों तथा पंजाबी भाषा पर बेहतरीन प्रोजैक्ट करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन छात्राओं में संदीप कौर, दीपिका, सुमन तथा शैली शामिल थी। मंच संचालन कुलजीत कौर ( इंचार्ज , पंजाबीसाहित्यसभा ) ने किया। इस अवसर पर वीना अरोड़ा, सतिंदर कौर, डा. मनदीप कौर, डा. संदीप कौर व अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित थे। एच.एम.वी. कालेजिएटस्कूल की छात्राओं तथा बी.पी.ई.एस की छात्राओं ने भी छात्राओं को पंजाबी भाषा के प्रयोग के लिए प्रेरित किया, स्टाफ सचिव डॉ. सीमा खन्ना, पंकज ज्योति, लखविंदर सिंह, रवि मैनीसहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।







