Home Education सेंट सोल्जर की छात्रा नवजोत ने किया नाम रोशन

सेंट सोल्जर की छात्रा नवजोत ने किया नाम रोशन

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टिट्युशन के छात्र शिक्षा के साथ-साथ सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अग्रणी रहे हैं। इसी बात को सच साबित करते सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा नवजोत कौर ने भंगड़ा मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल डायरेक्टर उर्मिल सूद ने छात्रा को सम्मानित करते हुए बताया कि डांस स्पोर्टस कैंसल ऑफ़ इंडिया की ओर से राष्ट्रीय स्तर की भंगड़़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की छात्रा नवजोत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा छात्रा तथा उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए ऐसे ही मेहनत से आगे बढऩे के ओर संस्था का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।