
ब्यूरो : साउथ अफ्रीका के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा है. इससे पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में युवराज सिंह (16 करोड़) बिके थे। मॉरिस इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। उन्हें आईपीएल 2020 की नीलामी में आरसीबी ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं इससे पहले भारत के युवा हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। शिवम आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। शिवम भारत के लिए एक वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।







