ब्यूरो : इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इनोकिड्स के नन्हें बच्चे से लेकर प्रत्येक सीनियर विद्यार्थी तक ने बसंत पंचमी का पर्व धूम धाम से मनाया। ‘स्प्रिंग इन द एयर’ थीम के अंतर्गत अनेक वर्चुअल गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हें विद्यार्थियों ने पीले रंग के परिधान पहन कर अपनी तस्वीरों को विद्यालय के फेसबुक पेज पर सांझा किया। कहीं काइट डैकोरेशन की गतिविधि करवाई गई और कहीं पेंटिंग द्वारा विद्यार्थियों ने प्रकृति का बहुत सुंदर चित्रण किया। अपनी कल्पना से बच्चों ने चित्र बनाकर उसमें रंग भरे। कालेज के शिक्षकों ने बसंत का आगमन सरस्वती पूजन से किया तथा श्लोक गा कर सरस्वती का आशीर्वाद मांगा। कालेज के विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल पेटिंग मुकाबला तथा ‘यैलोस्वीटडिश मेकिंग’ गतिविधि का आयोजन किया गया। जहां छोटे बच्चों ने नान फायर कुकिंग में स्वीट डिश बनाई वहीं कालेज के विद्यार्थियों ने फायर कुकिंग द्वारा पीले रंग के मीठे चावल व हलवा बनाकर बसंत का पर्व मनाया।बच्चों को प्लास्टिक डोर इस्तेमाल करके पतंग उड़ाने संबंधी चेतावनी दी गई तथा इससे होने वाले नुकसान भी बताए गए। के.जी. के नन्हें विद्यार्थियों ने बसंत किंग व बसंत| इस प्रकार बसंत का पर्व उत्साह व जोश से मनाया गया तथा विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का महत्व समझाया गया।







