– इस वित्तीय वर्ष में टर्नओवर को 1000 करोड़ पहुंचाना लक्ष्य : कैलाश
– हम सभी मिलकर पंजाब से सर्वाधिक करेंगे सहयोग : संजय कोछड़
बयूरो : शहर के प्रख्यात फगवाड़ा गेट में सोमवार को मशहूर इलेक्ट्रिकल कंपनी ‘Great White’ के राष्ट्रीय प्रेजिडेंट कैलाश डिडवानिया पहुंचे जिन्होंने अमन इलेक्ट्रिकल में प्रेस से बातचीत की। उन्होंने बताया कि फिलहाल कंपनी 5 प्रकार के स्विच, तारें, लाइटिंग एप्लायंस, लैंप, फैन आदि का उत्पादन करते है और जारी वित्तीय वर्ष में कंपनी की टर्नओवर 500 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है और इस वित्तीय वर्ष में इसे 1000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कैलाश ने बताया कि 1963 से जारी Anchor नामक मशहूर इलेक्ट्रिकल कंपनी को 2007 में Panasonic को बेचने पर एक डील की गई थी कि 3 वर्ष वह प्रतियोगिता में नही आएंगे। जिसके पश्चात 2010 ने Great White नामक कंपनी की नींव रखी गई और आज कंपनी तरक्की कर रही है। कंपनी के 2 उत्पादन फैक्टरी (हरिद्वार व वलसाड) है, 3000 कर्मी कार्यरत है, 35 सेल कार्यालय है, 16 डिपो है, 37 R&D इंजीनियर की टीम है। आज कंपनी भारत के अतिरिक्त दुबई के बाजार में भी इसके उत्पाद उपलब्ध है। इस मौके पर संजय कोछड़ ने कहा कि वह कंपनी के लक्ष्य में योगदान देने का आश्वासन देते है और लगातार प्रयासरत रहेंगे।
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







