– CT ग्रुप के मनबीर सिंह, रामगढ़िया ग्रुप के गगन व व्योमा, लाली ग्रुप के सुखविंदर लाली आदि रहे मौजूद
बयूरो : शहर के प्रख्यात व दिल कहे जाने वाले मॉडल टाउन में पिछले लंबे समय से रोजाना किसानों के हक में प्रदर्शन किया जाता आ रहा है जिसमें शहर के प्रख्यात घरानों के लोग शिरकत करने पहुंचते है। इसी कड़ी में रविवार को किसानों का समर्थन करते हुए मॉडल टाउन जैसे पॉश इलाके में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान CT ग्रुप के मनबीर सिंह चन्नी, रामगढ़िया ग्रुप से गगन ढट व व्योमा भोगल ढट, लाली ग्रुप से सुखविंदर सिंह लाली, Six96 बेकरी से गुरसंत सिंह आदि मौजूद रहे।








