Home Education सेंट सोल्जर के मीडिया विभाग ने मनाया “विशव रेडियो दिवस”

सेंट सोल्जर के मीडिया विभाग ने मनाया “विशव रेडियो दिवस”

ब्यूरो : सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट के मीडिया विभाग द्वारा विशव रेडियो दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों में आर.जे प्रतियोगिता करवाई गई जिमसें 40 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने सामयिकी ख़बरों, मनोरंजन, शायरी, गीत, इंटरव्यू के ऑडियो बना भाग लिया। इस अवसर पर एमईएफटी के कुमार गौरव ने पहला, रमन कत्याल ने दूसरा, बी.जेएमसी की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त रेडियो में अपना कैरियर बनाने के चाहवाह छात्रों के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को रेडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेडियो एक ऐसा माध्यम है जिसे कही भी, कुछ भी काम करते समय सुना जा सकता है। रेडियो से ना एंटरटेनमेंट होते बल्कि महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलती है और रेडियो की पहुँच देश के में सबसे ज्यादा है जिस जगह टी.वी आदि नही पहुँच सकता वहाँ रेडियो सुना जा सकता है। प्रिंसिपल आर.के पुष्करणा ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे ही गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को कहा।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971