Home Education इनोसैंट हार्ट्स के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय व राज्य स्तरीय टीम के लिए...

इनोसैंट हार्ट्स के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय व राज्य स्तरीय टीम के लिए चयनित

ब्यूरो : इनोसैंट हार्ट्स ग्रीन माडलटाऊन की हरगुन हुंदल ने 32वी पंजाब रोलरस्केटिंग चैपियनशिप 2020-21 में इनलाइनस्केटिंग में 5000 मीटर व 2000 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त कर दो रजत पदक प्राप्त किए व राष्ट्रीय स्तर की टीम के लिए चयनितहोकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। हरगुन ने 1000 मीटर इनलाइनस्केटिंग में तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक प्राप्त किया। हरगुन पांचवी कक्षा की विद्यार्थी है। आठवीं कक्षा की एकमप्रीत ने भी इनलाइनस्केटिंग 100 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनोसैंट हार्ट्स लोहारां के आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रणव संदल ने अंडर -14 एयर पिस्टल शूटिंग चैपियनशिप में जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया व राज्यस्तरीयटीम के लिए चयनित होकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर ग्रीन मॉडल टाऊन की प्रिंसीपल राजीव पालीवाल, वाइस प्रिंसीपल शर्मिला नाकरा, लोहारां ब्रांच प्रिंसीपल शालु सहगल ने विजेता विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। एच.ओ.डी. संजीव भारद्वाज ने बच्चो की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971