माफियाओं को पंजाब से मिटाने का वादा करने वाले कैप्टन के खुद का घर बना माफियाओं का पनाहगार
बलबीर सिद्धू का कारनामा कैप्टन सरकार के भ्रष्टाचार का एक और सबूत : जरनैल सिंह
की मंत्री बलबीर सिद्धू के इस्तीफे की मांग
ब्यूरो : आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने गुरुवार को प्रेस कांन्फेंस कर कैप्टन सरकार के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंत्री बलबीर सिद्धू पर अपने भाईयों के माध्यम से मोहाली मे एक सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अदालती दस्तावेजों से पता चलता है कि कैप्टन के मंत्री बलबीर सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू ने भू-माफिया के साथ सांठगांठ कर सरकारी जमीन पर कब्जा किया। जरनैल सिंह ने कहा कि हाल ही में उच्च न्यायालय के एक फैसले में बताया गया कि सरकार ने जिस जमीन ग्रामपंचायत को आवंटित किया था, उस जमीन को मंत्री बलबीर सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू उर्फ जीती ने एक कंपनी लैंचेस्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर एसोसिएट्स के नाम अवैध रूप कराकर उस जमीन को हड़प लिया था। क्योंकि उस कंपनी में मंत्री बलबीर सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह सिद्धू पार्टनर हैं। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, सरकार ने उस जमीन को मोहाली के माणकपुर कलार ग्राम पंचायत को आवंटित की थी। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर बलबीर सिद्धू के भाई द्वारा कब्जा किया गया है, वह बेहद महंगी कीमत वाली जमीन है। उस जमीन को पूरी तरह से भ्रष्टाचार के तहत ही आदान-प्रदान किया गया है। जमीन को ट्रांसफर करने की पूरी प्रक्रिया में साफ-साफ घपला दिखता है। इस जमीन को अपने भाई के हवाले करने के लिए बलबीर सिंह सिद्धू ने पंचायत में अपने हिसाब का प्रस्ताव पारित करने के लिए अपनी मंत्रिपद की शक्तियों का दुरुपयोग किया। उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए बलबीर सिद्दू के भाई की कंपनी लैंचेस्टर इंफ्रास्ट्रक्चर एसोसिएट्स को सरकारी जमीन से और जमीन का तबादला करने की अनुमति दी। कैप्टन पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री बलबीर सिंह के भाई द्वारा जमीन हड़पने की घटना कैप्टन सरकार के भ्रष्टाचार का एक और सबूत है। दस्तावेजों ने यह साबित कर दिया है कि बलबीर सिद्धू और उनके भाई खुद भू-माफियाओं के साथ मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के धंधे में शामिल हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में पहले राज्य से माफियाओं का सफाया करने का वादा किया था। इस घटना पर उनको जवाब देना चाहिए। सरकारी जमीन को अपने भाई द्वारा कब्जा करने की अब बात साबित हो चुकी है। अगर कैप्टन को अपना वादा याद है तो वे तुरंत बलबीर सिद्धू का इस्तीफा लें या बर्खास्त करें।
उन्होंने कैप्टन पर भ्रष्टाचार करने और माफियाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज अवैध कारखानों, अवैध खनन, भू-माफिया और परिवहन से लेकर अवैध शराब और ड्रग के व्यापार में खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके मंत्री शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी बार-बार यह मुद्दा उठा रही है कि कैप्टन सरकार प्रदेश में माफिया राज चला रही है। आज यह बात साबित हो गई है। आप नेता ने कहा कि बेहद आश्चर्य की बात है कि माफिया गैंग लगातार राज्य की संपत्ति को लूट रहे है और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जानबूझ कर खामोशी धारण किए हुए हैं। कैप्टन ने कभी भी यह साबित करने का मौका नहीं छोड़ा कि वे भारत के सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री हैं। यदि कैप्टन अपने खुद के घर पर नियंत्रण नहीं कर सकते तो पूरे राज्य का प्रबंधन कैसे करेंगे? कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने के बाद पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया। 14 फरवरी को जनता उन्हें सबक सिखाएगी और उनके सभी झूठे वादों का मुंहतोड़ जवाब देगी।
https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971







