Home Punjab जालंधर : नौकरी zomato में पाने का सुनहरी मौका, नही लगेगा कोई...

जालंधर : नौकरी zomato में पाने का सुनहरी मौका, नही लगेगा कोई पैसा, पढ़ें कैसे

ब्यूरो : जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो (DBEE) कल युवाओं को रोजगार के मौके उपलब्ध करवाने के लिए जालंधर के DC दफ्तर 3rd फ्लोर पर प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा हैं। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लेने वालो के लिए पढ़ें लिखे होना जरूरी नहीं है। इनमें जोमैटो कंपनी के लिए डिलीवरी लड़को के स्टाफ के लिए रजिस्ट्रेशन की जायेगी। इसके चलते लड़के के पास मोटर बाइक होना जरूरी है। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सिर्फ़ लड़के ही हिस्सा ले सकेंगे। कैंप में भाग लेने के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं है, और उम्मीदवार बिल्कुल मुफ्त हिस्सा ले सकते है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सिर्फ कल के लिए ही है जहां वह लड़के, जिनके पास मोटरसाइकिल व लाइसेंस है, वह सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक पहुंच कर नौकरी हासिल कर सकते है।