Home Education LPU द्वारा दो माह की स्टडी अब्रॉड स्कालरशिप अवसरों के लिए वर्कशॉप...

LPU द्वारा दो माह की स्टडी अब्रॉड स्कालरशिप अवसरों के लिए वर्कशॉप आरम्भ

• इच्छुक विद्यार्थी इस मेगा ऑनलाइन वर्कशॉप का भरपूर लाभ उठा सकते हैं, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बाकी यूरोप से एलपीयू के 170 से अधिक पार्टनर यूनिवर्सिटी शामिल हैं,

ब्यूरो : एलपीयू ने विशेष रूप से विदेश में अध्ययन व स्कॉलरशिप के अवसरों के प्रति दो माह लंबी ऑनलाइन वर्कशॉप का संचालन किया है, जहां दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों के उच्च रैंक वाले अंतर्राष्ट्रीय अधिकारी इच्छुक विद्यार्थियों के साथ सीधे बातचीत कर रहे हैं। इसके लिए, एलपीयू ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, लिथुआनिया, शेष यूरोप और अन्य सहित टॉप देशों के 170 से अधिक पार्टनर विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया है। इस चल रही वर्कशॉप में, अंतर्राष्ट्रीय अधिकारी और विषय विशेषज्ञ इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, बिज़नेस, मैनेजमेंट, पत्रकारिता, फिल्म निर्माण, फ़ूड टेक्नोलॉजी, सोशल साइंसेज आदि के विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। 19 मार्च 2021 तक चलने वाली इस मेगा वर्कशॉप का नाम कोल फेस्ट (कोलैबोरेटिव ऑनलाइन लर्निंग एंड एंगेजमेंट फेस्ट) -2021 है। शुरुआत के दिन, कैनेडा की यूनिवर्सिटी ऑफ़ गल्फ तथा लॉरेंटियन विश्वविद्यालय के 12 उच्च इंटरनेशनल अधिकारियों ने क्रेडिट ट्रांसफर और मास्टर्स के लिए सेशन आयोजित किये। उन्होंने विभिन्न प्रश्नों के बारे में जानकारी दी और अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों और संबंधित उपलब्धता के लिए प्रतिभागियों को विशिष्ट लिंक भी प्रदान किए। एलपीयू के विद्यार्थी जो इन विदेशी विश्वविद्यालयों में सफलतापूर्वक अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं, वे भी इसमें भाग ले रहे हैं। एलपीयू के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के डिवीज़न में एडिशनल डायरेक्टर अमन मित्तल का कहना है। “कोविड महामारी के मद्देनज़र, एलपीयू ने विदेशों में स्टडी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऑनलाइन इनोवेटिव तरीका अपनाया है। इस प्रति, एलपीयू का अनूठा ‘कोल फेस्ट’ विश्व के टॉप विश्वविद्यालयों में विदेश में अपार स्टडी व् स्कालरशिप के अवसर प्रदान करने के लिए है। मित्तल ने आगे उल्लेख किया कि इच्छुक विद्यार्थी आमतौर पर अविश्वास के कारण एजेंटों से बचते हैं। इस वर्कशॉप के माध्यम से, विद्यार्थी विभिन्न अवसरों के लिए पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों से सीधे बात कर सकते हैं। विभिन्न संयुक्त कार्यक्रम भी हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय फीस का 50% बचा सकते हैं, और आकर्षक छात्रवृत्ति भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके द्वारा विद्यार्थी क्रेडिट ट्रांसफर, सेमेस्टर एक्सचेंज, समर / विंटर स्कूल, छात्रवृत्ति आदि के कार्यक्रमों के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वास्तव में, एलपीयू एक विश्व स्तर पर जुड़ा हुआ विश्वविद्यालय है, और दुनिया भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ काम कर रहा है ताकि विद्यार्थियों को सही मायने में वैश्विक अनुभव प्रदान किया जा सके।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971

https://www.facebook.com/watch/?v=114716273872011