Home Punjab भाजपा देहाती के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह अमरी की अध्यक्षता में डिप्टी...

भाजपा देहाती के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह अमरी की अध्यक्षता में डिप्टी कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र

ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर देहाती के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एवं एस,एस,पी देहाती, संदीप गर्ग को कल अलावलपुर और आदमपुर में भाजपा प्रत्याशियों पर किसान आंदोलन की आड़ में अकाली दल एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जो हमला किया गया। उनके दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई। उसके खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा गया और उनसे मांग की गई कि पंजाब प्रदेश की अमन शांति को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर शहरी के पूर्व अध्यक्ष, एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एवं आदमपुर चुनावों के प्रभारी, रमन पब्बी, मनजीत बाली, राजीव पांजा, एडवोकेट लखन पाल गांधी, जोगी तल्लन, मुख्य रूप से उपस्थित थे। अमरी ने कहा कल जो आदमपुर और अलावलपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पर जो हमला हुआ। वह एक शर्मनाक घटना थी जिससे अकाली दल और कांग्रेस बौखलाई है। पंजाब में भाजपा गांव गांव में बढ़ती जा रही है। अकाली दल के वर्करों ने किसान आंदोलन की आड़ में झंडे लेकर जो उम्मीदवारों के ऊपर हमला किया और किसानो और आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की। भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही किसानों के साथ है। किसानों के झंडे लेकर इलेक्शन में पंजाब की अमन और शांति को खराब किया जा रहा है। भाजपा के निशान पर लड़ने पर हमारे उम्मीदवारों को धमकियां दी जा रही है और उनको डराया जा रहा है। आदमपुर चुनावों के प्रभारी रमन पब्बी ने कहा कि हमारे उम्मीदवार जम के इलेक्शन लड़ेंग और किसी की धमकी से डरने वाले नहीं है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार ना किसी से डरा है और ना ही किसी के आगे झुका है। इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार, निधि तिवारी, आशु, अनिल कुमार, रजनी बाहरी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://www.facebook.com/watch/?v=240841774327971

https://www.facebook.com/watch/?v=114716273872011