Home Health जालंधर : मरीज की मौत पर परिजनों ने की CareMax हॉस्पिटल के...

जालंधर : मरीज की मौत पर परिजनों ने की CareMax हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर चढ़ाई, बुलाई पुलिस

– जीवन-मृत्यु भगवान के हाथ, हमने सभी प्रयास किए, एक रुपया भी सर्जरी के अतिरिक्त नही वसूला : हॉस्पिटल प्रबंधक

बयूरो : CareMaX हॉस्पिटल, मिशन चौक में खबर लिखे जाने तक माहौल खासा तनावपूर्ण बना हुआ है क्योंकि एक मरीज की मौत के पश्चाग नवांशहर से पहुंचे परिजनों ने खासा हंगामा किया हुआ है। जानकारी अनुसार गत दिनों बुजुर्ग मरीज की सर्जरी की गई थी जिसके पश्चात पिछले दिनों उनकी तबियत बिगड़ गई और आज उनकी मौत हो गई। इस बारे परिजनों ने जहां डॉक्टरों की लापरवाही पर सवालिया निशान लगाया और मौके पर पुलिस बुला ली है। वही हॉस्पिटल प्रबन्धकों ने इस बारे बताया कि सर्जरी सक्सेसफुल रही थी लेकिन जीवन-मृत्यु भगवान के हाथ में है जिसके चलते सर्जरी सही होने पर कुछ समय पश्चात मरीज की हालत फिर बिगड़ गई और आज उनकी मौत हो गई।

अधिक वसूली को लेकर उन्होंने कहा कि एक रुपया भी सर्जरी के अतिरिक्त नही वसूला गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. रमन चावला ने मरीज की बीमारी डायग्नोज किया था तो डॉ. समीर ने सर्जरी की। जिस दिन मरीज की हालत बिगड़ी डॉ. रमन निजी कारणों के चलते शहर से बाहर थे जबकि पीछे से 2 डॉक्टर मरीज का इलाज़ कर रहे थे। हर पल हालत ऊपर-नीचे जा रही थी लेकिन अंततः डॉक्टरों में हाथ मे सिर्फ एफर्ट है और जीवन-मृत्यु भगवान के हाथ मे है। उन्होंने कहा कि परिजन इस बात को समझ नही रहे और हॉस्पिटल पर गलत आरोप लगा रहे है।