Home Punjab जालंधर : लाजपत नगर, प्रीत एनक्लेव, करोल बाग और अरमान नगर इलाकों...

जालंधर : लाजपत नगर, प्रीत एनक्लेव, करोल बाग और अरमान नगर इलाकों में राजेंद्र बेरी को मिला जन समर्थन, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

बयूरो : सेंट्रल विधानसभा हलका से मौजूदा विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार राजिंदर बेरी के समर्थन में लाजपत नगर में हुई मीटिंग में कांग्रेस के नेता एकजुट नजर आए। वार्ड नंबर 20 के अधीन आते लाजपत नगर में हुई मीटिंग में प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा, पार्षद डॉ जसलीन सेठी, पार्षद अरुणा अरोड़ा, डायरेक्टर भूपिंदर सिंह जौली की एकजुटता से विधायक राजेंद्र बेरी के पक्ष में माहौल बन गया है। मीटिंग में इलाके के लोग बड़ी गिनती में शामिल हुए और विधायक को समर्थन का ऐलान किया। डॉक्टर जसलीन सेठी ने कहा कि वार्ड क्षेत्र में विधायक बेरी के सहयोग और योजना के मुताबिक विकास करवाने में सफल रहे हैं और अधिकांश पारक विकसित हो चुके हैं। कॉलोनियों में सड़के बन चुकी हैं स्ट्रीट लाइट जगमग कर रही हैं। लाजपत नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान श्री लूथरा ने कहा कि विधायक और पार्षद के तालमेल की वजह से कॉलोनी में विकास कार्य संभव हो पाया है और वह आश्वासन देते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक राजेंद्र बेरी को पूरा समर्थन देंगे। चेयरमैन मनोज अरोड़ा, पार्षद अरुणा अरोड़ा और डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह जौली ने कहा कि कांग्रेसी हमेशा ही एकजुट रही है और इस बार भी वार्ड क्षेत्र से विधायक राजेंद्र बेरी को बड़ी लीड देकर भेजेंगे।

वहीं  सेंट्रल विधानसभा हलका के तहत आते वार्ड नंबर 7 के इलाकों में डोर टू डोर अभियान और नुक्कड़ मीटिंग में कांग्रेस के विधायक एवं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी राजेंद्र बेरी को जबरदस्त समर्थन मिला है। वार्ड नंबर 7 के तहत आते प्रीत एनक्लेव, करोल बाग और अरमान नगर में लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और समर्थन की घोषणा की। कांग्रेस नेता जितेंद्र जॉनी प्रीत एनक्लेव सोसायटी के प्रधान सुखविंदर पाल ने कहा कि चुनाव में मतदान के बाद जब 10 मार्च को रिजल्ट आएगा तो इस इलाके से विधायक राजेंद्र बेरी की लीड सबसे अधिक होगी। विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सभी इलाकों के लिए ग्रांट जारी की है और बड़े स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कई काम अभी चल रहे हैं और लगभग 80% काम पूरे कर लिए गए हैं।