
(पूजा मेहरा) : Kamz Inkzone टैटू आर्टिस्ट की ओर से लड़की की पीठ पर भगवान शिव की तस्वीर बनाने से विवाद शुरू हो गया है। शिव भक्तों की ओर से इसकी कड़ी निंदा की जा रही है। हिंदुओं की आस्था को गहरी चोट पहुंची है। रविवार को शिव भक्तों की ओर से Kamz Inkzone के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। 
भक्तों की ओर से कहा जा रहा है कि हिंदुओ के पूजनीय भगवान शिव भोले जी का अपमान करने वाले कभी बक्शे नही जायेगे। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी ताकि आगे कोई भी ऐसा करने के बारे में ना सोचे। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है फिलहाल पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि पूरी वेरिफिकेशन कर मामला दर्ज किया जाएगा।










