Home Punjab कोचिंग फेडरेशन ऑफ जालंधर के सदस्यों ने उठाई यह मांग, पढ़ें व...

कोचिंग फेडरेशन ऑफ जालंधर के सदस्यों ने उठाई यह मांग, पढ़ें व देखें

(पूजा मेहरा) : कोरोना की तीसरी वेव के चलते कोचिंग सेंटर बंद कर दिए है। इसी संबंध में कोचिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने DC घनश्याम थोरी को मांगपत्र दिया।

प्रोफ़ेसर MP सिंह व उनके साथियों ने मांग करते हुए कहा की लॉकडाउन के समय भी सरकार ने अपने जेबे भरने के लिए ठेके तो खुले रखे लेकिन स्कूल बंद कर दिए थे। इस बार भी यही हो रहा है ऐसे बच्चे कैसे अपने करियर पर फोकस कर सकेंगे। कोचिंग सेंटर्स को 50% कैपेसिटी के साथ खोला जाएं। ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाएं। वही कोविड-19 के नियमों की पूर्णता से पालना की जाएगी।

इस मौके पर प्रोफेसर तरुण अग्रवाल (नॉलेज केंपस), प्रोफेसर परमिंदर सिंह (स्टडी हंट) प्रोफेसर विकास बेरी (बेयर फाउंडेशन), डॉ जसपाल सिंह (टर्निंग प्वाइंट), प्रोफेसर समीर अरोड़ा (चाणक्य इंस्टीट्यूट), प्रोफेसर मनमीत कौर ( एजुकेशन सेल्युशन), राधा ढल ( बायोलॉजी क्लासेस), प्रोफेसर दलजीत सिंह (मेथ्स प्लेनेर), प्रोफेसर इंदर (अर्बन कोचिंग), प्रोफेसर गौरव गर्ग, प्रोफेसर रतन मिश्रा, प्रोफेसर एच. पी. सिंह मौजूद रहें।